देवरिया : पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया फेर बदल

असगर अली/देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी आदेश के में 58 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में कई थानाध्यक्ष बदले गए हैं, जबकि कई उपनिरीक्षकों को पहली बार थानों की कमान सौंपी गई है। स्थानांतरण सूची के अनुसार श्रीरामपुर, सलेमपुर, भटनी, मईल, एकौना, गौरीबाजार और खामपार सहित कई महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उपनिरीक्षकों , अपराध शाखा, एसओजी, मीडिया सेल, पीआरओ शाखा, न्यायालय सुरक्षा और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया गया है।स्थानांतरण आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पांडेय को थाना एकौना से हटाकर यूपी-112 का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को थाना मईल से पुलिस लाइन भेजा गया है। श्रीरामपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को सलेमपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि पुलिस लाइन से संजय कुमार को श्रीरामपुर की कमान सौंपी गई है। पंकज गुप्ता को भटनी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा को सलेमपुर से थाना एकौना का प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप कुमार अस्थाना को खामपार से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक के पीआरओ बलराम सिंह को खामपार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। गौरीबाजार के प्रभारी महेंद्र कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है और मृत्युंजय कुमार राय को भटनी से गौरीबाजार का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन से विकास नाथ को थाना मईल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।स्थानांतरण सूची में बड़ी संख्या में चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। नैपाल सिंह को श्रीरामपुर, मिथिलेश कुमार को सलेमपुर, शुभम कुमार को गौरीबाजार, जय सिंह यादव को तरकुलवा, कमलेश कुमार को भटनी, सुनील कुमार को बघौचघाट, राजेश कुमार गौतम को रामपुर कारखाना तथा संजय कुमार सिंह को बरहज थाने में नई तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त कई अधिकारियों को एसएस आई, चौकी प्रभारी, अपराध शाखा, एसओजी, मीडिया सेल, पीआरओ शाखा, न्यायालय सुरक्षा तथा पुलिस लाइन में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



