Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी:फूलन देवी ने दबे कुचले समाज को किया जागरूक

पुण्यतिथि पर निषाद समाज ने दी श्रद्धांजलि

सुशील कुमार मिश्र /वाराणसी। निषाद राज कल्याण समिति तत्वाधान में शुक्रवार को राजघाट स्थित गंगा तट पर पुरुष सांसद फूलन देवी की 24 सी पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्ग की फूलन देवी दबे कुचले समाज के बच्चों को पढ़ने के लिए सदैव जागरूक करती रही।पिछड़े वर्ग के लोगों की सदैव मदद करती रही स्वर्गीय फूलन देवी का कहना था कि शिक्षा शेरनी की दूध की तरह है जो पढ़ेगा वही भविष्य में दहाड़ेगा। इस अवसर पर सर्वश्री दुर्गा मांझी  सभासद बबलू शाह,मुरारी लाल कश्यप, विवेक विक्रमादित्य निषाद, दीपक निषाद ,तहसीलदार सिंह, शिवम सिंह, मदन यादव, दीपक साहनी, अन्नपूर्णा देवी, रानी देवी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button