Slide 1
Slide 1
कारोबारवाराणसी

वाराणसी:विजया नगरम् मार्केट की 18 दुकानों पर किया ताला बन्द

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त अनिल आदव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम के द्वारा विजया नगरम् मार्केट की 18 दुकानों पर ताला बन्द कर सील कर दिया गया। नगर निगम द्वारा पूर्व में कैण्ट रेलवे स्टेशन के सामने विजयानगरम मार्केट में नगर निगम वाराणसी के स्वामित्वाधीन नगर निगम की दुकानों को नगर निगम द्वारा विभिन्न लोगों को किराये पर आवंटित किया गया था। उक्त मार्केट में आवंटित दुकानों के कुछ आवंटियों द्वारा आवंटन शर्तों का उल्लंघन करते हुए दुकानों पर अवैध रूप से प्रथम एवं द्वितीय तल का अवैध निर्माण करा लिया गया है। उक्त दुकानदारों द्वारा आवंटन नियम शर्तों का घोर उल्लंघन किये जाने एवं साक्ष्य प्रस्तुत न किये जाने के कारण 18 दुकानों का पूर्व में आवंटन निरस्त कर दिया गया था। आवंटन निरस्त किये जाने के पश्चात नगर निगम द्वारा दुकान पर ताला बंद करते हुये सील की कार्यवाही की गयी थी। वर्तमान मे दुकानदारों के द्वारा उक्त दुकान में बंद ताले की सील तोड़कर अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियाँ सम्बन्धित दुकानदारों द्वारा संचालित की जा रही है। आवंटन निरस्तीकरण तथा दुकानों में बन्द ताले की सील तोड़कर व्यवसाय किये जाने के कारण सम्बन्धित 18 दुकानों में हुए अवैध निर्माण को तोड़ने एवं पुनः सील किये जाने पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा गम्भीरता से लिया गया, जिसके क्रम में आज नगर निगम की पूरी टीम के द्वारा सभी 18 दुकानों पर ताला बन्द करते हुये सील कर दिया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम की टीम के सहयोग के लिये पर्याप्त पुलिस बल मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button