Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:अनुसूचित जाति के जमीन पर भूमाफियाओं की टेढ़ी नजर

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। सदर तहसील अंतर्गत मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटरा निवासी अनुसूचित जनजाति से आने वाले पीड़ित परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित मटरू डोम ने बताया कि गांव में उसकी पुस्तैनी जमीन है। जिस पर गांव के दबंग भू माफिया किस्म के लोगों की टेढ़ी नज़र है। उक्त लोग उसकी जमीन से शिवलिंग हटाकर कुएं को पाट दिए और गिट्टी, बालू, कड़िया बल्ली डालकर उक्त जमीन पर कब्जा कर लिए है। आरोप है कि थाने पर शिकायत करने पर ना नुकूर करके मामले को टाल दिया जा रहा है। पीड़ित की कही भी सुनवाई नहीं हो रही है। थकहार पीड़ित ने मामले में जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर उचित कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान जंगी डोम, लालमन डोम, बिरजू डोम आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button