घर मे घुसकर महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी

चन्दौली । मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत कालीमहाल के ठीक सामने करकतनुमा मकान में रह रही महिला 55 वर्षीय महिला का शुक्रवार की भोर में रॉड मारकर हत्या कर दी गयी । घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । वही मृतका के पुत्र ने घर मे रखे गहने व रुपयों का गायब होने का आरोप लगाया ।

मिली जानकारी के अनुसार कालीमहाल देसी शराब के ठीक सामने करकतनुमा मकान में 55 वर्षीय हीरावती रहती थी । हीरावती चखना बेचकर अपना जीवकोपार्जन चलाती थी । वहीं उसका पुत्र गोबिंद ई रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाता है और पास में ही अपना मकान बनाकर रहता है । हर रोज गोविंद अपना रात में अपना ई रिक्शा यही खड़ा कर, मां से मिलकर अपने घर चला जाता था। बृहस्पतिवार की रात भी वह अपना ई रिक्शा खडाकर मां से मिलने के बाद घर चला गया । शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे उसे किसी ने मां हीरावती की मौत की खबर दी । मौके पर पहुंचे गोबिंद ने बताया कि मां के सिर से खून बह रहा था और पास में एक रॉड रखी थी । घटना की जानकारी के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुत्र ने रुपए और गहने गायब होने का आरोप लगाया है ।
क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि कालीमहल में घटना स्थल के समीप देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। क्षेत्र की रहने वाली रंजन जायसवाल , मीरा देवी समेत अन्य महिलाओं ने आरोप कि क्षेत्र से शराब का ठेका हटाए जाने के लिए एसडीएम तक से गुहार गई थीं लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। कहा कि शराब पीकर अक्सर लोग विवाद करते थे। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई ।
हीरावती की हत्या के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगाला । लोगों के अनुसार सीसी कैमरे में भोर में लगभग तीन बजे एक व्यक्ति घर में घुसता है और झोला लेकर निकलता हुआ दिखाई दिया था।




