गाजीपुर: प्रख्यात पत्रकार राम बहादुर राय को सौपा पद्मभूषण पुरस्कार,गृह मंत्रालय के अधिकारी रहे मौजूद

नई दिल्ली /उत्तर प्रदेश। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत सोनाड़ी गांव निवासी प्रख्यात पत्रकार इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र न्यास के अध्यक्ष राम बहादुर राय को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के महानिदेशक सतपाल चौहान ने ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार सौपा, जो राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ मुहर से जारी की सनद व मेडल शामिल है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए थे। महानिदेशक सतपाल चौहान के साथ निदेशक पाण्डेय प्रदीप कुमार अन्य अधिकारियों ने आईजीएनसीए कार्यालय में यह सम्मान दिया है।इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, आईजीएनसीए के कला निधि विभाग के प्रमुख व डीन (प्रशासन), प्रो. रमेश चंद्र गौड़, मीडिया नियंत्रक अनुराग पुनेठा, एसजीटी विश्वविद्यालय के प्रबंध न्यासी मनमोहन सिंह चावला चौथी दुनिया के संपादक व पूर्व सांसद संतोष भारतीय, प्रख्यात पत्रकार व संपादक हेमंत शर्मा, पूर्व मंत्री विजय कुमार कुमार मिश्र, प्रज्ञा संस्थान के राकेश सिंह और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल राय सहित अनेक बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर अनुराग पुनेठा ने राम बहादुर राय के सम्मान में भारत सरकार की ओर से तैयार किया हुआ प्रशस्ति पत्र पढ़ा।





