बलिया
बलिया:मिशन एक लाख के तहत बच्चों में नि:शुल्क काफी कलम किया वितरण

रामपुर/ बलिया। मिशन एक लाख के तहत साहित्य उन्नयन संघ द्वारा बलिया जनपद के रामपुर गांव में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान बागी के नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क कॉपी – कलम का वितरण किया गया। इस क्रम में अभी तक संस्था द्वारा लगभग 7,200 बच्चों में निःशुल्क कॉपी, कलम एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है। इस अवसर पर साहित्य उन्नयन संघ के लखनऊ इकाई के अध्यक्ष श्री महेश कुमार राजभर, बलिया इकाई के संरक्षक श्री इंद्रजीत वर्मा, अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, सदस्य शिव कुमार वर्मा, बाल कवयित्री नंदिता सिंह चौहान , नंदिनी, कोषाध्यक्ष रामबदन वर्मा सहित अन्य कई सम्मानित लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




