बलिया : पंडित अचरज दूबे की पुण्य स्मृति में काव्य गंगा में गोता लगाते रहे श्रोता…

बलिया। अ.भा. अनागत साहित्य संस्थान लखनऊ एवं सिद्ध आश्रम न्यास परिषद बलिया के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी स्मृतिशेष अचरज पंडित की पावन स्मृति में वैचारिक संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन ग्राम भरौली में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार भगवान पांडेय, मुख्य अतिथि डॉक्टर हरी प्रकाश अग्रवाल हरि, विशिष्ट अतिथि श्री वशिष्ठ पांडेय एवं श्री शिव बहादुर पांडेय प्रीतम थे। आयोजक श्री गिरिजा शंकर दुबे गिरिजेश की विशेष उपस्थिति रही। राम बहादुर राय ने भोजपुरी के माध्यम से गँवुआ के जनमल जनि तूं भूलइहऽ गाकर खूब वाहवाही लूटा तथा बिहार प्रान्त से आये कवियों ने तो समां ही बांध दिया। वहीं लखनऊ के कवियों ने अपनी काव्य प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। गाँव भरौली के वरिष्ठ समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि विकास पुरुष श्री शिवानंद राय को वयोवृद्ध कवि गिरिजाशंकर दूबे ने सम्मानित किया गया।इस अवसर पर गिरिजा शंकर दुबे, गिरिजेश,भगवान पांडेय,डॉक्टर हरी प्रकाश अग्रवाल हरि, सर्व श्री वशिष्ठ पांडेय, शिवबहादुर पांडेय प्रीतम, अखिलेश द्विवेदी अलख, राम सनेही विश्वकर्मा सजल, संतोष तिवारी, राम बहादुर राय, राम राज भारती,अनिल दुबे,अवधेश वर्मा,शैलेश द्विवेदी, संजय सागर,फारुख शैफी, नर्वदेश्वर उपाध्याय पंडित, मंसूर शाहिद एवं अमित दुबे आदि ने अपने गीत, गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया ।आयोजक गिरिजा शंकर दुबे गिरिजेश ने सभी आगंतुकों साहित्यकारों श्रोताओं का आभार व्यक्त किया गया।




