मिर्जापुर
मिर्जापुर: आकाशीय बिजली तड़कने से महिला झुलसी

मीरजापुर।हलिया थाना क्षेत्र के जगह-जगह कई गांवों में तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से पौड़ीरामपुर गांव निवासिनी एक महिला झुलस गई। स्वजनों ने देवरी बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां पर उपचार चल रहा है। हलिया थाना क्षेत्र के पौड़ी रामपुर गांव निवासी अन्नू देवी (24)घर के पास मड़हे के द्वार पर गर्मी से निजात पाने के लिए बैठी थी। बगल में लसोरा के पेड़ पर बिजली गिर गई। जिससे वह झुलस कर अचेत हो गई। ग्रामीणों तथा ग्राम प्रधान के सहयोग से देवरी बाजार एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां पर उपचार चल रहा है।(सं)




