मिर्ज़ापुर:रक्तवीरों ने वाराणसी जा कैंसर पीड़ितों के लिए किया रक्तदान

आशीष कुमार गुप्ता
मीरजापुर/वाराणसी के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में मीरजापुर के विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट एवं वाराणसी के काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर मरीजों के लिए स्वैच्छिक सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) दान का आयोजन किया गया जिसमें दोनों संस्थाओ के 16 रक्तयोद्धाओं ने एसडीपी दान कर मानवता को सच्ची पहचान दी।प्लेटलेट्स दान करने वालों में विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी,उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, हिमांशु सिंह, आदित्य चौरसिया, रिंकू विश्वकर्मा, जे• एन• यादव एवं काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब से अध्यक्ष नीरज पारिख, अमित गुजराती, सचिव राजेश गुप्ता, आशीष केसरी, कादिर भाई, रोहित गुप्ता, नितेश गुप्ता सम्मिलित रहें साथ ही पांच अन्य रक्तदाताओं ने भी अपना मेडिकल परीक्षण करवाया लेकिन कुछ स्वास्थ्य कारणों से वह आज डोनेशन नहीं कर सके। विदित हो कि विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के रक्तदाता हर 15वें दिन वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर अस्पताल जाकर कैंसर पीड़ितों के लिए एसडीपी (प्लेटलेट्स) दान करते रहते है और उसी योजना के तहत आज दोनों संस्थाओ ने संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नामित पारिख, अभिषेक साहू, गोलू कसेरा भी उपस्थित रहें।




