उत्तर प्रदेशगाजीपुर
गाजीपुर:बाढ़ के पानी में नहाने समय युवक की डूबने से मौत

त्रिलोकीनाथ राय,गाजीपुर। बाढ़ के पानी मे नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रेवतीपुर थाना क्षेत्र के दोबहापुल के पास रविवार दोपहर की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर में शुभम गुप्ता पुत्र प्रेमसागर गुप्ता अपने दोस्तों के साथ रेवतीपुर थाना क्षेत्र के धोबहापुल के पास नहाने गया था। नहाते समय ही अचानक गहरे पानी में चला गया डूबने से उसकी मृत्य हो गई। मृतक की उम्र लगभग १६ साल बताई जा रही है। खबर सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। किसी तरह शुभम को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।




