Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: पोस्ता घाट पर डूबे  मृतक हिमांशु का शव बरामद, खोज जारी

त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर।कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता घाट पर रविवार शाम गंगा में डूबे तीन किशोरों में से एक हिमांशु मद्धेशिया का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। यह शव लगभग 42 घंटे बाद सुबह करीब ग्यारह बजे घाट के किनारे मिला। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही था।कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत के छावनी डकीनगंज निवासी कुंदन कुशवाहा, आदित्य जायसवाल और हिमांशु मद्धेशिया रविवार को पोस्ता घाट पर अपने परिचित महेंद्र जायसवाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। अंतिम संस्कार के बाद तीनों किशोर गंगा स्नान के लिए नदी में उतरे और गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।रजागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हिमांशु मद्धेशिया का शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुंदन कुशवाहा और आदित्य जायसवाल नामक दो अन्य किशोरों की तलाश अभी भी जारी है। एसडीआरएफ की टीम गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button