प्रतापगढ़
प्रतापगढ़: लॉ कॉलेज की मान्यता मिलने से हर्ष

रवीन्द्र कुमार जायसवाल प्रतापगढ़।चिलबिला प्रतापगढ़ में लॉ कॉलेज की मान्यता मिलने से हर्ष है। श्रीमती डॉ निर्मला लॉ कॉलेज पंडित सुखराज रघुनाथी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के बैनर तले संचालित तीन वर्षीय एवं पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम को संचालित करने की मान्यता शासन एवं बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2025 से प्रदान कर दी गई है। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गया है। अब नगर वासियों को लॉ की पढ़ाई करने के लिए शहर से दूर नहीं जाना पड़ेगा l इस उपलब्धि से छात्रों , छात्राओं एवं अभिभावकों में उत्साह दिखा। यह जानकारी विधि महाविद्यालय के प्रबंधक इंजी. चंद्रकांत त्रिपाठी एडवोकेट ने दिया।




