Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी :डॉ आंबेडकर के जयंती सप्ताह पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

वरिष्ठ संवाददाता/ वाराणसी। डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) द्वारा देशभर में जयंती सप्ताह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा कर रहे हैं। कार्यक्रमों देश के विभिन्न राज्यों मे विभिन्न प्रकार के होंगे जो मुख्य रूप से सामाजिक उत्थान से जुड़े बहन को और सशक्त करने के उद्देश्य से किए जाएंगे। इसी क्रम में संजय सिन्हा द्वारा महावड़ गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र,कंप्यूटर शिक्षा केंद्र, बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष कक्षाएं तथा एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संजय सिन्हा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने और शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गांवों और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा और कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है जयंती सप्ताह के तहत आगे भी कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से मुंबई तक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। वहीं 14 अप्रैल को देशभर में जरूरतमंदों और अनाथालयों में सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भी जरूरतमंद लोगों को जीवनयापन से जुड़ी सामग्री वितरित की जा रही है बताया जा रहा है कि जब से संजय सिन्हा को पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और देशभर में लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button