Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सोनभद्र:एसआईआर प्रक्रिया कार्य के प्रगति की आयुक्त विंध्याचल मंडल ने की समीक्षा, दिए निर्देश

एसआईआर प्रक्रिया कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने पर भभाईच के बीएलओ को किया सम्मानित

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/ सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की यथास्थिति जानने के लिए मंगलवार को आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश ने सर्किट हाउस सोनभद्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण एवं उनके डिजिटाईजेशन के कार्यों में संतोष व्यक्त किया।बाद उन्होंने उक्त कार्य को निर्धारित समय सारिणी के अन्तर्गत शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया कि समस्त ग्राम स्तरीय कार्मिक सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, अमीन, लेखपाल, सहायक अध्यापक आदि को लगाकर बूथवार फार्म एकत्रित करें तथा फार्मों का डिजिटाईजेशन पूर्ण कराएं। तत्पश्चात उन्होंने जिलाधिकारी बीएन सिंह के साथ भ्रमणशील रहकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत (एसआईआर) प्रक्रिया संबंधी कार्य का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने तहसील ओबरा के प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 31 भभाईच के मतदाताओं के नाम फीडिंग करने, गणना प्रपत्र का वितरण, बांटे गए गणना प्रपत्रों के एकत्रित करने संबंधी कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त किए। इस दौरान आयुक्त विंध्याचल व जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में विधानसभा 402 ओबरा के मतदान स्थल 31 व 32 प्राथमिक विद्यालय भभाईच का निरीक्षण किया।इस पाया गया कि 31 प्राथमिक विद्यालय भभाईच में तैनात बीएलओ विजय कुमार व शिक्षामित्र अच्छा कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया संबंधी कार्य को बेहतर तरीके से निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिए है। इस पर आयुक्त विंध्याचल ने उक्त दोनों कर्मियों को अंग वस्त्रम, प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 31 प्राथमिक विद्यालय भभाईच कक्ष 1 में कुल 772 मतदाता है, जिनमें से संबंधित बीएलओ विजय कुमार द्वारा 646 फार्म मतदाताओं से एकत्रित करके उनको डिजिटाइज्ड भी कर लिया गया है। डिजिटाइेजशन का प्रतिशत 83.68 है। बूथ पर लगे अन्य कर्मचारी आंगनबाडी, सचिव तथा अन्य कार्मिकों को आयुक्त ने प्रोत्साहित किया। निर्देशित किया कि सभी समूह में एकत्रित होकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र एकत्रित करके उन्हें डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करें।
मैपिंग कर डिजिटाइजेशन कराएं….
मतदाता सूची की मैपिंग कर डिजिटाइजेशन कराएं पूर्ण
आयुक्त विंध्याचल मंडल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं उनके एकत्रीकरण के लिए जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजित करने तथा ससमय पूर्ण कराने के लिए विधानसभा के आंवटित मतदान स्थलों में नियुक्त बीएलओ की सहायता के लिए लेखपाल, रजिस्ट्रार कानूनगो, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, अमीन, प्रधानाध्यापक, सफाई कर्मचारी, सहायक अध्यापक एवं अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिकों को सहयोग करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची की मैपिंग 100 प्रतिशत सुनिश्चित कराते हुए डिजिटाइजेशन पूर्ण कराया जाए, जिससे कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो सकें। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button