Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ : SIR को लेकर प्रशासन सख्त, घोसी तहसील में निरीक्षण तेज

हिंदुस्तान संदेश /सतीश कुमार पांडेय

घोसी,मऊ। एसआईआर (स्पेशल रिवीजन) कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख़्तियार कर लिया है। रविवार को घोसी तहसील के नगर पंचायत अमिला स्थित बूथ संख्या 31 का एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। एसडीएम ने रिकॉर्ड के मिलान, प्रपत्रों की स्थिति तथा सूची अद्यतन की गति को जांचते हुए ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बीएलओ को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करना अनिवार्य है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने की प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन के इस सख्त रुख के बाद संबंधित कर्मचारियों में हलचल देखी जा रही है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में सूची पुनरीक्षण कार्य और तेज़ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button