Slide 1
Slide 1
क्राइममिर्जापुर

ऑन लाइन ठगी का 1,04997 लाख रुपये पुलिस ने कराया वापस

मिर्जापुर। अहरौरा थाने की साइबर टीम ने व्हाट्सएप्प पर निमत्रण पत्र भेजकर की गई ठगी मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 1,04,997 पीड़ित के खाते में वापस कराया है।
अहरौरा थाना क्षेत्र के टिकरा खड़ंजा निवासी विनोद कुमार ने अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की तहरीर आठ अगस्त को अहरौरा थाने की साइबर सेल में दी थी। तहरीर में बताया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके व्हाट्सएप्प पर शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया। कार्ड देखने के बाद एक स्कैनर खुला जिसके बाद आवेदक का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। जब फिर मोबाइल ऑन किया तो उसके अकाउंट से कुल धनराशि 1,04997 डेविट का मैसेज आया। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साइबर पुलिस की टीम ने जांच के बाद ठगी की धनराशि 1,04997 (एक लाख चार हजार नौ सौ निन्यानबे रुपये)। आवेदक के खाते में वापस कराया। खाते में पैसे वापस आने पर विनोद ने पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम को धन्यवाद दिया। आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया। साथ ही पीड़ित से लोगों को साइबर ठगी से सावधान रहने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button