मऊ : जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का किया आकस्मिक निरीक्षण

अलाव जलने की स्थितियों का भी लिया जायजा
सतीश कुमार पांडेय
मऊ। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने ठंड एवं कोहरे की दृष्टिगत जनपद मुख्यालय स्थित बनाए गए रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में उपस्थित लोगों से बातचीत की एवं वहां पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने समस्त रैन बसेरों में गर्मी हेतु हीटर व्यवस्था सुचारू रूप से अनवरत बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर मिलने वाले लोगों को कंबल वितरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जनपद के मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाएं तथा रैन बसेरों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए लोगों को सुविधा प्रदान करें, जिससे किसी भी प्रकार से किसी को ठंड में कठिनाई का सामना न करना पड़े।




