Slide 1
Slide 1
आगराक्राइम

आगरा: ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला,अभियुक्त 3 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आकाश वर्मा
आगरा। बुधवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी योगेश कुमार द्वारा थाना लोहामंडी पर सूचना दी गई कि दिनांक 14/5/2025 को वादी की ड्यूटी लोहामण्डी चौराहे पर ट्राफिक व्यवस्था हेतु लगाई गई थी। ड्यूटी के दोरान वाहन सख्या UP80 DT0257 के चालक के द्वारा ट्राफिक का उलंघन करने पर ड्यूटी पर मौजूद TSI द्वारा उक्त ऑटो का चलान किया गया। चालान होते ही ऑटो के चालक द्वारा वादी के साथ अभद्रता करते हुए कार्यसरकार में बाधा पहुंचाई गई। जब वादी ने उसे मौके से जाने के लिए कहा तो वह मौके से कुछ दूर गया फिर वापस आकर वादी को गाली देते हुए चिल्लाया और वादी को जान से मारने की नीयत से हाथ में लिए किसी धारदार हथियार से वादी के सिर मे पीछे से वार कर दिया। चोट लगते ही वादी जमीन पर गिर गया वादी के सिर से खून की धार निकलने लगी। इसी बीच वह ऑटो चालक मौका पाकर ऑटो को लेकर भाग गया।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर भागने की घटना में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना लोहामंडी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। बुधवार रात को गठित पुलिस टीम द्वारा जीआईसी ग्राउंड के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक ऑटो चालक को रोकने पर ऑटो चालक ने भागने का प्रयास करते हुए अवैध तमंचा से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त साहिल पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त साहिल को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से चेकिंग के दौरान भगाने का कारण पूछने पर उसने बताया कि नौबस्ता चौराहे पर उसके ऑटो का चालान कर देने से नाराज होकर ट्रैफिक के सिपाही पर जान से मारने की नियत से हमला कर उसको घायल कर वह मौके से भाग गया था। घटना के बाद से ही वह अपने आपको छिपाते हुए घूम रहा था। अभियुक्त दिनांक 14.05.2025 की रात को आगरा से बाहर जाने की फिराक में था। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रोके जाने पर भागने का प्रयास करते हुए उसने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button