Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

CM योगी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद वाराणसी में बैठक कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा

सीएम योगी ने जनपद में घटित होने वाली घटनाओं पर क्विक एक्शन लिए जाने दिया निर्देश

            सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे और सर्किट हाउस में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनपद में गतिमान विकास परियोजनाओं के प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गतिमान विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परियोजनाओं के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को हर हालत में सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने पर जोर दिया।

उन्होंने अर्बन नक्सल एवं उनसे जुड़े संगठनों पर सतर्क निगरानी रखने एवं कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। वाराणसी जोन के सीमावर्ती जिलों में गौ तस्करी, खनन आदि गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने गौ तस्करों एवं उनके संपर्क सूत्रों पर और तेजी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए उनके जब्त वाहनों को नियमानुसार नीलामी कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी प्रतिदिन जनसुनवाई करे और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करे। बैठक के दौरान एमएलसी धर्मेन्द्र राय ने मुख्यमंत्री के समक्ष सुझाव देते हुए कहा कि वाराणसी शहर अब विकास का एक मॉडल बन रहा है। ऐसे में सबसे जरुरी है कि ट्रैफिक सिस्टम में सुधार और इसके लिए वाराणसी की थोक मंडियों को व्यवस्थित किया जाए। सुझाव दिया कि सेन्ट्रल जेल की चौरासी एकड जमीन में बनारस के व्यापार को पुनर्वासित किया जाए।

आज भी चंदुआ सट्टी से लगायत सब्जी मंडियॉ और दूध सट्टी सडकों पर है, वाराणसी विकास प्राधिकरण व्यावसायिक दर पर परिसर की खरीदारी करे और सब्जी फल एवं दुग्ध विक्रेताओं को व्यवस्थित परिसर उपलब्ध कराए। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा जिले में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए वर्तमान में अपराध स्थिति, ऑपरेशन अभ्यास, ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान सतर्कता, गो-तस्करी पर कार्यवाई, नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान, थानों के नवीनीकरण, पुलिस विभाग द्वारा नवनिर्मित भवन आदि की जानकारी दी। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया द्वारा बताया गया कि वाराणसी जोन की कानून व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, संपत्ति ध्वस्त की कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर की कार्रवाई, शस्त्र लाइसेंस निरस्त्रीकरण, गो-तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, आपराधिक माफिया के खिलाफ लगातार व्यापक व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button