विश्वकर्मा एकीकरण अभियान का आयोजन 8 जून को

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़ विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के मंडल प्रभारी बेचू विश्वकर्मा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि आगामी 8 जून दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे आजमगढ़ कलेक्ट्री कचहरी निकट विकास भवन के पास हरिऔध कला केंद्र पर विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के 23वां स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक ताना बाना को मजबूत करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है देश हित में एवं जनहित में यह कार्यक्रम समर्पित रहेगा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगण जे ,एन, विश्वकर्मा एकीकरण अभियान प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग पूर्व आईएएस हैं साथ में वृंद कुमारशर्मा प्रोफेसर भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव मोहन शिल्पकार प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा के साथ अनेकों विद्वान अतीथगणमान्य सादर आमंत्रित हैं साथ ही साथ अपने वर्ग के लोगों से यह अपील की जाती है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर देश के भविष्य के साथ-साथ भारतीय राजनीति क्षेत्रों में अपनी सहभागिता निभाने का हुनर प्राप्त करने के लिए निश्चित रूप से आप लोगों का आगमन आवश्यक है !




