Slide 1
Slide 1
वाराणसी

दूध मांगोगे तो खीर देंगे,कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे

वाराणसी।सीकर राजस्थान 8/9 मई की रात जब भारत पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग कर पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर रहा था, उस वक्त खाटू धाम, सीकर – राजस्थान के “कला भवन” में प्रत्येक ग्यारस की भांति जागरण हो रहा था। जागरण में सभी गायकों ने कहा कि “दूध मांगोगे तो खीर देगें काश्मीर मांगोगे तो चीर देगें” प्रसिद्ध भजन सम्राट संजय मित्तल ने इस शुभ अवसर पर खाटू बाबा दरबार में देश भक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए खाटूश्यामजी से देश के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा व्यक्तिगत फायदा छोड़ राष्ट्रहित में देशवासियों से अगले 50 वर्षों तक कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनैतिक व्यक्ति नहीं हूं, मगर वर्तमान हालात को देखते हुए कहा कि मोदी / योगी के हाथों में ही देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश हमारा खाकर, हमें ही आंख दिखाता है। जागरण में प्रत्येक गायक गायिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं में जोश भर किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के भी नारे लगाए गए। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार प्रत्येक ग्यारस (शुक्ल पक्ष के एकादशी) को होने वाले उक्त जागरण कार्यक्रम में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों से भी श्रोता मौजूद रहते हैं। रिपोर्ट – सुशील कुमार मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button