एजुकेशनवाराणसी

काशी विद्यापीठ: सावित्री बाई फुले की जयंती पर शिक्षाशास्त्र विभाग में परिचर्चा कार्यक्रम

सावित्री बाई फूले ने अपना संपूर्ण जीवन को महिलाओं की शिक्षा को किया समर्पित’
डॉ शिव यादव
वाराणसी। शिक्षाशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सावित्री बाई फूले की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राम ने बताया कि सावित्री बाई फूले वर्तमान में महिलाओं हेतु एक प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को महिलाओं की शिक्षा एवं सम्मान हेतु समर्पित कर दिया। ज्योतिबा राव फूले के साथ मिलकर उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने हेतु विद्यालयों की स्थापना की। उनके अनुसार महिलाओं को सशक्त बनाने का एकमात्र माध्यम शिक्षा है।
पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने सावित्री बाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सावित्री बाई फूले का सहयोग फातिमा शेख एवं उस्मान भाई ने किया, जिससे बालिकाओं हेतु विद्यालयों की संकल्पना साकार हो सकी। इस अवसर पर प्रो. रमाकांत सिंह, डॉ. ध्यानेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. राजेन्द्र यादव, डॉ. रमेश कुमार प्रजापति, डॉ. पवन कुमार, सुरेश कुमार अकेला, शिवांगी गुप्ता, नीतू, रोहित रावत, कल्पना सिंह, अनुपम कुमारी, संघमित्रा सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. दिनेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वरुण कुमार भास्कर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button