Slide 1
Slide 1
वाराणसी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राफेल को बताया था खिलौने,वाराणसी में एफआईआर दर्ज

– नींबू-मिर्ची लटकाई, पाकिस्तान मीडिया में बने थे स्टार
– राष्ट्रीय हिंदू शक्ति वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने दी तहरीर
– बीएनएस की धारा 107(1) और 353 (2) के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चेतगंज थाने में बीएनएस की दो धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विमानरूपी खिलौना पर नीबू मिर्च लटका कर उसे राफेल दिखाने और उनके बयान के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। मुकदमा राष्ट्रीय हिंदू शक्ति वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर दर्ज हुआ है। इनके पार्टी का कार्यालय जगतगंज में और निवास कैंट थाना क्षेत्र में है।
विमान के खिलौने पर नीबू-मिर्च लटका कर सरकार पर कसा था तंज
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पांच मई को प्रेसवार्ता की थी। उन्होंने विमान के खिलौने को दिखाते हुए उसे राफेल बताते हुए उस पर नींबू मिर्च लटककार सरकार पर तंज कसा था। पूछा था कि पहलगाम में आतंकी हमले के इतने दिन हो गये। आखिर राफेल पर से नीबू मिर्च कब हटेगी। इस बयान के बाद अजय राय विवादों में आ गये। भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान को भारतीय सेना का अपमान बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा सेना का मनोबल गिराने की कोशिश करती है। इसके बाद अब उनके खिलाफ सात मई को मुकदमा दर्ज हो गया।

वादी प्रदीप कुमार गुप्ता ने तहरीर में कहा कि अजय राय ने मीडिया में वाहवाही लूटने और सेना का मनोबल गिराने के इरादे से राफेल को खिलौना दर्शाते हुए नीबू मिर्च लटकाकर राष्ट्रद्रोह का काम किया। राफेल का मजाक उड़ाया गया। उनका यह कृत्य देशद्रोह, साम्प्रदायिक वर्ग को भड़काने, अफवाह और आईटी एक्ट के अपराध के तहत आता है। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 107(1) के तहत लोक शांति भंग करने या सार्वजनिक शांति भंग करने के संदेह और झूठी सूचना, अफवाह या चौंकाने वाली खबरें बनाने, प्रकाशित या प्रसारित करने की धारा 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

रिपोर्ट – सरफराज अहमद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button