
— एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने शिक्षकों और पत्रकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित
वाराणसी।सेवापुरी विकासखंड क्षेत्र के हाथी बरनी इंटर कॉलेज के सभागार में गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर कहा कि देश के नवनिर्माण में गुरुजनों का योगदान और सहयोग अतुलनीय है। नि:संदेह, आप सभी के आशीर्वाद से ही देश और प्रदेश नवनिर्माण के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है। शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे।वास्तविक शिक्षक तो वह है, जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे। महान शिक्षाविद् डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जिस शिक्षित और सामर्थ्यवान देश का सपना देखा था।उस भारत के निर्माण में यूपी सरकार अपना हरसंभव योगदान देने के लिए कटिबद्ध है।हाथी बनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ राजेश पाठक ने कहा कि हमारे लिए तो भारत को विश्व गुरु बनने का सपना साकार करना है।कार्यक्रम को डॉ विनोद कुमार राय, डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।इस कार्यक्रम का आयोजन एसकेडी ग्रुप की चेयरमैन शशशिकला पांडे एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश प्रसाद पांडे की ओर से किया गया था। शिक्षक सम्मान समारोह में लगभग दो दर्जन शिक्षक और कई पत्रकारों को एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में डॉ असीम कुमार राय, डॉ रजनीशकांत मिश्रा,राजेश यादव ,विनोद यादव, राकेश पांडे ,अर्चना राय ,मधुमिता सिंह एवं आकांक्षा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।




