
सुशील कुमार मिश्र
वाराणसी।भारतीय महिला हॉकी टीम में पूजा यादव के चयनित होने पर हॉकी वाराणसी की ओर से पूजा के पिता महेंद्र यादव व मां कलावती देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह और सचिव कृष्ण बहादुर रावत ने माता-पिता को अंग वस्त्रम प्रदान किया। इस दौरान पूजा के पिता ने बताया कि बिटिया जब हाथों में स्टिक लेकर घर की चौखट लांघती थी तो लोगों को यह अच्छा नहीं लगता था और ताने मारते थे। तानो ने पूजा के इरादों को मजबूत कर दिया और उसने सपना पाल लिया कि एक दिन वह भारत के लिए जरूर खेलेगी।उसका सपना पूरा हुआ और बिटिया सभी की लाडली बन गई। स्वागत से अभिभूत पिता ने बताया कि पूजा के पहले कोच घनश्याम चोटी वाला रहे ।वही के टी एग्रो जेनेटिक्स की ओर से भी पूजा के माता-पिता को सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष सेठ, गंगापुर हॉकी अकादमी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी, पार्षद अरुण केसरी, धर्मेंद्र यादव, जयप्रकाश गुप्ता सहित कहीं कई लोग उपस्थित रहे।




