
गाजीपुर।पवहारी स्मृति परिषद स्टेशन रोड के तत्वावधान में पवहारी अंध विद्यालय के दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए चलाये जा रहे कार्निया प्रत्यारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के जखनिया तहसील अन्तर्गत सिखड़ी गाँव निवासी आलोक कुमार का आपरेशन कराया।आपरेशन शाहआई हास्पीटल राम कटोरा,वाराणसी में किया गया।आलोक कुमार अत्यंत निर्धन परिवार से है।इनके पिताजी का देहांत हो गया है और मानक न पूरा होने के कारण इनका आयुष्मान कार्ड भी नहीं बना है।पवहारी अंध विद्यालय के इस छात्र के आपरेशन में जनपद के कासिमाबाद निवासी मोतीलाल यादव ने आर्थिक सहयोग दिया।इसके पूर्व सिखड़ी की ही कु.मधु का आपरेशन कराया गया।जिसमें अमेरिका के नार्थ केरोलिन में रह रहे शैलेन्द्र कुमार राय ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। संस्था भविष्य में भी पवहारी अंध विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम जारी रखेगी।




