
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाई अंबेडकर की जयंती
गाजीपुर।नगर के रौजा स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में सोमवार को “भारत-रत्न” बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूम-धाम से मनाई गई।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.डॉ.राजेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ना सिर्फ भारत के संविधान निर्माता थे बल्कि एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और न्याय के पक्षधर भी थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को समाज में स्थापित करने का कार्य किया।डॉ अनुपमा राय ने उन्हें दलितों और पिछड़े वर्गों का मसीहा बताया। डॉ नरेन्द्र सिंह सेंगर ने के कहा कि बाबा साहब ने हमें सिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है।डॉ अवध ने बताया कि बाबा साहब का सपना था एक ऐसा भारत का निर्माण जहां हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिले -चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का क्यों न हो। अंत में डॉ राजेंद्र सिंह ने अंबेडकर जयंती पर सभी को संकल्प दिलाया कि- हम उनके दिखाएं मार्ग पर चले और एक न्यायपूर्ण, समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर समस्त प्रशिक्षु विद्यार्थी,अस्पताल के तृतीय,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों ने भी अपने विचार प्रकट किए और उन्हें देश का महान सपूत बताया।अंत में मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।





