Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी : अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का किया  निरीक्षण


आफताब अंसारी
वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र में कार्यरत महिला पुलिस टीम से प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा मिशन शक्ति टीम में कार्यरत महिला आरक्षियों के रहने हेतु उपलब्ध आवास, भोजन, विश्राम एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button