Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया :  विकास कुमार शाह बने बीडीओ

अभ्युदय योजना व निःशुल्क कोचिंग से मिली सफलता

असगर अली, ब्यूरो चीफ/ देवरिया। जनपद के विकास कुमार शाह (रोल नंबर- 0065794), पुत्र राम सूरत प्रसाद, निवासी देवरिया खास, ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा 2024 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि में समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क कोचिंग एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से तैयारी की। लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में संचालित आवासीय कोचिंग में उन्हें विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, नियमित कक्षाएं, लाइब्रेरी, हॉस्टल व भोजन जैसी सुविधाएं नि:शुल्क प्राप्त हुईं।

संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह के अनुसार कोचिंग के दौरान अभ्यर्थियों को उत्तर लेखन का नियमित अभ्यास व मॉडल टेस्ट भी कराया जाता है, जिससे मुख्य परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। वहीं, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदेश के 75 जिलों में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवाओं को यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए व सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी प्रतिभाशाली युवा आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रह जाए। योजना के माध्यम से युवाओं को समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button