Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमदेवरिया

देवरिया:पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया, शांति व्यवस्था के बनाने की अपील

असगर अली
देवरिया। जनपद में आई लव मोहम्मद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।विशेष सतर्कता के तहत शहर के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।अबूबकर नगर स्थित जामा मस्जिद के आसपास विशेष रूप से पुलिस बल मुस्तैद है।अधिकारियों का कहना है कि नमाज के समय भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी तरह की अफवाह या अव्यवस्था न फैले।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने दावा किया कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।सूत्रों के अनुसार, इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।संदिग्ध पोस्ट और भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रमों को शांति और सम्मान के साथ संपन्न कराने में प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि किसी भी हालत में अमन-चैन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त और निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button