Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : नवागत पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जनपद में रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्टेशन परिसर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी और क्षेत्राधिकारी यातायात सतेन्द्र कुमार राय भी साथ में रहे। टीम ने प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, वेटिंग हॉल, प्रवेश और निकास द्वार सहित स्टेशन के सभी प्रमुख स्थानों पर गहन जांच की। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे पुलिस और जनपदीय पुलिस के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों की ड्यूटी प्रत्येक कोच के गेट पर लगाई जाए, ताकि यात्रियों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी विशेष निर्देश दिए गए। अधिकारियों को लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने को कहा गया, ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ जमा न हो। इसके अतिरिक्त, फुटओवर ब्रिज पर विशेष निगरानी रखने और वहां भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने जीआरपी प्रभारी को स्टेशन अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अचानक बदलाव न किया जाए, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न न हो। अभियान के समापन के बाद, पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपनी ड्यूटी सतर्कता से निभाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। कोई अप्रिय घटना न हो सके। किसी भी कीमत पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button