Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया  : छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार लड़कों में दो लड़कों की डूबने से मौत

असगर अली, ब्यूरो चीफ /देवरिया। जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के चुनुकी के पास छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार किशोरों में से दो की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद साथ गए दो किशोर भाग गए।जानकारी के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी चार किशोर रविवार दोपहर भाटपाररानी क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद दो किशोर घबराकर वहां से भाग गए। डूबने वाले किशोरों की पहचान अतुल कुशवाहा (16) पुत्र रामसेवक और किशन गुप्ता (15) पुत्र रंजीत गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर बचाव का प्रयास किया। काफी तलाश के बाद पहले अतुल कुशवाहा का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से किशन गुप्ता की तलाश शुरू की गई। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद किशन गुप्ता का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों किशोरों की मौत की पुष्टि होते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचने लगे। सूचना मिलते ही भाटपाररानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में नहाने के दौरान डूबने का प्रतीत हो रहा है। साथ गए अन्य दो किशोरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। स्थानीय लोगों ने गर्मी के मौसम में नदी और तालाबों में नहाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button