देवरिया:दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,दो महिलाएं घायल

असगर अली
देवरिया। जनपद के लार थाना क्षेत्र के कोहरा गांव मोड़ पर शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।इस हादसे मे धनगढ़ी थाना लार निवासी सेराजुद्दीन उर्फ गुड्डू (34) की मौके पर ही मौत हो गई। सेराजुद्दीन अपनी पत्नी जरीन (31) के साथ बाइक से जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक से टक्कर में उनकी पत्नी जरीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के मददत् से सामुदायिक स्वस्थ केंद्र लार ले जाया गया।जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।दूसरी बाइक पर सवार बिहार के गुठनी निवासी रिया मद्धेशिया (22) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। बाइक चला रहे चंदन मद्धेशिया (24) को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।हादसे के सूचना के बाद भी एंबुलेंस एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। मृतक चार बच्चों का पिता थे। उनकी मौत की खबर से धनगढ़ी गांव में शोक छा गया उनके बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




