
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट….
डेहरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एडीफाई वर्ल्ड स्कूल दरिहट के परिसर में महान छठ व्रत का आयोजन बड़े ही हर्षो उल्लास और उत्साह के साथ किया गया । इस पावन पर्व में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक कपड़े पहन कर पूजा अर्चना कर रीति रिवाज के साथ उपवास कर आस्था के साथ इस पर्व को किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं तथा शिक्षिकाओं ने छठ गीत भी गाया। पूजा के दौरान सूप को फल फूल से सजाया गया। ईख,केला के पता आदि समाग्रियों के साथ छठी मैया की पूजा की गई।पर्व को लेकर विद्यालय के निदेशक आकाश सिंह ने बताया कि यह महान छठ व्रत प्राकृतिक में आस्था, मान और सम्मान का पर्व है इस पर्व में उगते हुए और डूबते हुए सूर्य भगवान का अर्ध दिया जाता है वही छठी मैया की पूजा की जाती है। विद्यालय में इस तरह के पर्व के आयोजन का मुख्य मकसद छात्र-छात्राओं को अपने भारतीय संस्कृति के साथ जुड़ना तथा जानना पहचाना है। इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राएं पर्व के बारे में जानकारी लेगे वहीं अपनी भारतीय संस्कृति को भी पहचानेंगे। छठी मैया की पूजा में हिमांशी कुमारी, नैनाकुमारी, शिवानीकुमारी, पूजाकुमारी, विशाल कुमार सहित अन्य छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर प्रधानाध्यापक शिवानी सिंह और शिक्षक निरंजन, शुभम,दीपक,निखिल, नौशाद, विपिन सिंह मुकेश सिंह, गुलशन कुमार, दीपू, रफत, श्वेता ,रंजन,निधि सहित अन्य शिक्षिका मौजूद रही।




