
बलिया। 79वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर डीएम कार्यालय पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगण को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने- अपने कार्यालयों तथा सर्किल के थानों एवं चौकियों पर ध्वजारोहण कर लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया। इसके पूर्व एसपी ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एसपी ने गृह मंत्रालय भारत सरकार व पुलिस महानिदेशक उप्र द्वारा सराहनीय कार्य के लिए जनपद के कुल 17 अधिकारी व कर्मचारीगण को पदक/सम्मान चिह्न देने की घोषणा करते हुए चार पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र एवं 59 अधिकारी व कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उधर सोहाँव विकास खंड के संत ग्राम्यांचाल पीजी कॉलेज, सुरही, सेवा संघ इंटर कॉलेज, सोहाँव, राधिका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सोहाँव, भरौली इंटर कॉलेज, भरौली, स्वामी सहजानंद इंटर कॉलेज, गोविंदपुर, एचआर वर्ल्ड स्कूल, भरौली, एमएनबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, व एमएनबी महिला महाविद्यालय, नसीरपुर मठ, श्री सिदेश्वर नाथ इंटर कॉलेज, कोटवा नारायणपुर में मुख्य अतिथि राजीव उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। वहीं नारायणपुर ग्राम सभा के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधानमंत्री हीरा देवी ने ग्रामीणों के साथ ध्वजारोहण किया।

नरहीं थाने पर थानाध्यक्ष नदीम फरीदी ने कोरन्टाडीह चौकी पर चौकी प्रभारी धनंजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। उधर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के कोटवा नारायणपुर पर प्रबंधक सोनू कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह इलाके के सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया।




