
वाराणसी
एकनाथ शिंदे ( शिवसेना गुट) के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं एवं शहर की व्यवसाय गौरव शुक्ला को संगठन में उनके द्वारा दिए जा रहे सक्रिय योगदान को देखते हुए काशी संभाग का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है ।इनकी नियुक्ति से काशी संभाग में पार्टी काफी मजबूत व तेजी से विस्तार एवं संगठन स्तर पर काफी मजबूत होगी। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर ओपी मिश्रा, मंडल प्रभारी अजय चौबे, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद तिवारी, सह संगठन मंत्री प्रमोद तिवारी एवं पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी ने उनकी नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी 2025 को सनातन शौर्य दिवस के रूप में जिले के सभी ब्लॉकों एवं गांव स्तर पर मनाया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ताओं को सनातन रक्षा हेतु संकल्प लेने का गौरव दिलाया जाएगा। इसके साथ ही सनातन रक्षा हेतु शिवसेना कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।