गाजीपुर

UPपरिवार कल्याण सांख्यिकी सेवा संघ के अध्यक्ष बने जयप्रकाश तो दीपक बने महामंत्री

अनिल कश्यप
ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण सांख्यिकी सेवा संघ का वार्षिक चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जयप्रकाश सिंह को अध्यक्ष और दीपक सिंह को महामंत्री पद के लिए नामित किया गया। जिसे सभी कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया। वही नई कार्यकारिणी की भी घोषणा किया गया।

गाजीपुर जनपद में उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण सांख्यिकी सेवा संघ जो पिछले कई सालों से संचालित हो रहा था। लेकिन पिछले काफी दिनों से सदस्यों की कमी के कारण उदय भान सिंह के देखरेख में धीमी गति से चल रहा था। लेकिन शासन के द्वारा पिछले दिनों जनपद में करीब 16 शोध अधिकारी की नियुक्ति के बाद अब यह संगठन एक बार फिर से एक्टिव मोड में आ गया है। आज का चुनावी प्रक्रिया में एनएचएम प्रभारी डॉ मनोज सिंह, डॉ जे एन सिंह, डॉ शिशिर शैलेश के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद रहे।

मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया में जयप्रकाश सिंह यादव अध्यक्ष, दीपक सिंह महामंत्री, पूजा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,अनुराग रघुवंशी उपाध्यक्ष ,मुनाजिर संयुक्त मंत्री ,योगेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष और वैभव कुमार को ऑडिटर पद पर मनोनीत किया गये। वहीं उदय भान सिंह और निरंजन प्रसाद चौधरी संरक्षक के रूप में संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे। सभी पदाधिकारी को सदस्यों ने माला पहनकर तो वहीं एसीएमओ डॉ जे एन सिंह ने सभी को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना किया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम का संचालन आलोक राय ने किया वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने सभी का आभार जताया । कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, कुष्ठ रोग प्रभारी डॉ रामकुमार, राघवेंद्र सिंह, रवि शंकर, इशांक श्रीवास्तव के साथ ही अन्य स्वास्थ कर्मी भी मौजूद रहे लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button