बलिया

आज समाज में दस प्रतिशत शोषक और नब्बे प्रतिशत शोषित है: मंजू कुशवाहा

— बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की मनी जयंती 

तिलक कुमार
बलिया। बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की 103वीं जयंती परि खरा स्थित कुशवाहा भवन में सादगी पूर्वक मनाई गई। इस दौरान कुशवाहा सभा के जिलाध्यक्ष बड़े लाल मौर्य ने बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जगदेव प्रसाद सदियों से शोषित और वंचित वर्गों के स्वाभिमान को जगाने का कार्य किया है। वे हमेशा से कहते थे कि पूंजीवादी व्यवस्था देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेल रही है और इसी वजह से आज लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है।
इसी क्रम में मंजू कुशवाहा नले कहा कि’बिहार के लेनिन’ कहे जाने वाले बाबू जगदेव प्रसाद कहते थे कि आज का हिंदुस्तानी समाज साफ तौर से दो भागों में बंटा हुआ है- दस प्रतिशत शोषक और नब्बे प्रतिशत शोषित। यह इज़्ज़त और रोटी की लड़ाई हिंदुस्तान में समाजवाद या कम्युनिज़्म की असली लड़ाई है। भारत का असली वर्ग संघर्ष यही है। आज मौजूदा दौर में जब भारत के सत्ता पर दक्षिणपंथियों का कब्ज़ा है और वह अपने विरोधियों को, विशेष तौर पर कम्युनिस्टों को- देश-विरोधी के रूप में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं और इसमें बहुजन नेता भी पीछे नहीं हैं, तो ऐसे में हमें उन बहुजन नायकों को याद करना जरूरी हो जाता है, जिन्होंने अपने समय के कम्युनिस्ट नेताओं की आलोचना करते हुए भी मार्क्स-लेनिन के सिद्धांत को अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक सिद्धांत में शामिल किया था। इस मौके पर प्रेम वर्मा, अजीत वर्मा, दिलीप मौर्य, रिंकू मौर्य, सुभाष वर्मा, दीपक, कृष्णा आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button