काशी के जानकी घाट पर हजारों दीपो से मां गंगा की देव दीपावली पर हुई महाआरती

सुशील कुमार मिश्रा
वाराणसी। भदैनी स्थित जानकी घाट पर हजारों टिमटिमाते दीपक के भव्यता के संग मां गंगा की महाआरती कर शुक्रवार की सांयकाल देव दीपावली मनाई गई। सामाजिक संस्था केशरी नंदन स्मृति संस्थान के तत्वावधान में 24 वां देव दीपावली का आयोजन किया गया था। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जानकी घाट पर रंगोली बनाई, आकर्षक दीपक सजाया, सांयकाल अंधेरा होते ही समुह में दीपक प्रज्वलित किया गया ।दीपक के प्रकाश से जानकी घाट का छटा अद्भुत व मनोरम हो गया। केशरी नंदन स्मृति संस्थान की अध्यक्ष डा उषा शाही अपने टीम के साथ मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना कर महाआरती की।
साथ ही मां गंगा से विश्व कल्याण का आशीर्वाद मांगा।
मां गंगा का पूजन जितेन्द्र कुमार ने विधि विधान से सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम का संचालन डा कैलाश सिंह विकास, धन्यवाद प्रकाश प्रभात कुमार शाही ने किया। उक्त अवसर पर सर्वश्री डा उषा शाही, प्रभात कुमार शाही, डा कैलाश सिंह विकास, डा मनीष कुमार सिंह, डा श्वेता शाही, जितेन्द्र कुमार,मो दाऊद , तेजस कुमार सिंह,प्रीतिका शाही, प्रियम्बदा सिंह सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।