Slide 1
Slide 1
गाजीपुरस्पोर्ट्स

वाराणसी जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2025,विजेता टीम हुई पुरस्कृत

गाजीपुर। सदर तहसील के तुलसीपुर स्थित सेंट जॉन्स स्कूल परिसर में सीं० आई०एस सी० ई० (ISCE) वाराणसी जोन वॉलीबॉल प्रतियोंगिता-2025 का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य फादर आनंद ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर खेल के निर्णयकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर ज़मानियां रामनगर रसड़ा बलिया, मिर्जापुर और वाराणसी की टीमों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से कर विद्यालय के प्रधानाचार्य  फादर आनंद ने उद्धाटन किया।कार्यक्रम के आयोजक फादर मुकेश,आनंद पैट्रिक, एस० पी० सिंह रहे।प्रतियोगिता  के मुख्य अतिथि अशोक सिंह, निर्णीयक में नरसिंह, विवेक सिंह, शिवाजीत सिंह, अजीत, अमन, पुनीत सिंह और कुमारी जुगनू इत्यादि थे।सीनियर बालक वर्ग (अंडर-19 ) में  प्रतियोगिता के विजेता सेंट जोंस स्कूल ग़ाज़ीपुर एवं सेंट मेरी स्कूल, मिर्ज़ापुर की टीम उपविजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग (अंडर-19 ) में के विजेता सेंट फ़ंसिस स्कूल, रामनगर एवं कास्टर ब्रिज स्कूल रसड़ा बलिया की टीम उपविजेता रही। जूनियर  बालक वर्ग (अंडर -17) में प्रतियोगिता  के विजेता कास्टर विज स्कूल ,बलिया एवं सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर की टीम उपविजेला रहीं। जूनियर बालिका वर्ग (अंडर -17 ) में प्रतियोगिता के विजेता कास्टर ब्रिज स्कूल एवं सेंट जॉन्स स्कूल गाजीपुर की टीम उपविजेता रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग (अंडर 14) में प्रतियोगिता के विजेता सेंट जॉन्स स्कूल गाजीपुर एवं सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम का संचालन सेबी एंगस्टीन और विभव सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button