Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत


तारा त्रिपाठी / मिर्ज़ापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह तेज बारिश और कड़कड़ाती बिजली की चपेट में आ गया। मानिकपुर निवासी युवक रोहित चौहान पुत्र मुरारी चौहान उम्र लगभग 21 वर्ष सुबह अपनी खेत की तरफ गया हुआ था। अचानक मौसम खराब होने की वजह से लौटते समय बज्रपात हो गया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और होनहार भी था। इसी वर्ष 2026 के नीट परीक्षा में भी भाग लिया था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button