Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने दी सलामी

Kidzee Varanasi Nadesar में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

वाराणसी। Kidzee Varanasi Nadesar व kenzen school Varanasi नदेसर में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूल की सेंटर इंचार्ज श्रीमती रीतिका सरीन ने झंडा फहराया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने जहां राष्ट्रगान प्रस्तुत किया तो वहीं सेंटर इंचार्ज श्रीमती रीतिका सरीन ने गणतंत्र दिवस के बारे में संक्षिप्त विवरण पेश किया। आयोजन के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व देश भक्ति पर आधारित गीत पेश कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के दौरान शान से लहरा रहे तिरंगे झंडे को बच्चों ने दी सलामी दी। गणतंत्र दिवस पर स्कूल की सभी टीचर्स, स्टाफ आदि ने न सिर्फ आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि स्कूल को तिरंगे रंगों आदि से खूबसूरती से सजाया। इस दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button