
कांग्रेस ने बार-बार संविधान के मूल भाव को तोड़ा”
संविधान का गौरव कांग्रेस ने किया कलंकित
भाजपा ने संविधान को स्वाभिमान से जोड़ा
वाराणसी। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत सोमवार को भाजपा जिला एवं महानगर की ओर से रोहनिया स्थित कार्यालय पर संविधान गौरव गोष्ठी का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय संविधान के गौरव को कलंकित किया है जबकि भाजपा सरकार में डॉक्टर अंबेडकर के योगदान को पूरा सम्मान मिला है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को लगातार सम्मान दिया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसे संरक्षित रखा जाए। भाजपा सरकार में डॉक्टर अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की पहचान कर उन्हें पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया। इनमें शामिल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान महू मध्य प्रदेश को प्रमुख स्मारक के रूप में विकसित किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भी ऐप लॉन्च किया जो डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर आधारित है।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने भारत के कानूनी और सामाजिक ढांचे को आकार देने में उनकी अद्वितीय भूमिका को मान्यता देते हुए डॉक्टर अंबेडकर को प्रतिष्ठित भारत रत्न से सम्मानित किया। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ संविधान में बदलाव ही किया है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने संविधान के तहत देश को चलाया होता तो आज अमेरिका जैसा देश पीछे होता। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में अब तक 106 संशोधन किए गए हैं जिसमें से 75 संशोधन कांग्रेस शासन के दौरान किए गए हैं। जिससे यह दर्शाता है कि कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बार-बार संविधान को बदला। कांग्रेस ने बार-बार अनुच्छेद 356 का उपयोग विपक्ष शासित राज्य सरकारों को बर्खास्त करने और केंद्रीय शासन लागू करने के लिए किया जिसके तहत 88 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने शोषण व वंचित समाज को असली न्याय दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉक्टर अंबेडकर के लेखन और भाषणों को डिजिटलाइजेशन करने की पहल की है जिससे उनके विचारों और सिद्धांतों को अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को संविधान की पुस्तक भेंट किया। प्रारंभ में उपमुख्यमंत्री डॉ केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलंकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात वंदे मातरम गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संजय सोनकर, धन्यवाद ज्ञापन एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने दिया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, निर्मला सिंह पटेल, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, एडवोकेट अशोक जाटव, डॉक्टर ओम प्रकाश प्रियदर्शी, मनोज सोनकर, आरपी कुशवाहा, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, सुरेश सिंह, इंजीनियर अशोक यादव, अजय सिंह मुन्ना, जे पी सिंह, विनीता सिंह, साधना वेदांती डॉक्टर गीता शास्त्री, डॉक्टर रचना अग्रवाल, सुष्मिता सेठ, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया सहित जिले एवं महानगर के समस्त पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।