Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़: ग़लत मंत्रोच्चारण से धार्मिक भावना आहत करने वाले सपा नेता पर मुकदमा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। कंधरापुर थाना के बस्ती उगरपट्टी निवासी हरिवंश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष बीजेपी ने आरोप लगाया था कि सपा नेता जिला पंचायत सदस्य हाफिजपुर व पूर्व अध्यक्ष व छात्र नेता पप्पू यादव पुत्र अज़ात निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना कन्धरापुर, द्वारा सोशल मीडिया पर आए हिन्दू भावनाओं को आहत किया जाता है। आरोप है कि पप्पू यादव ने पूजा पाठ तथा विवाह, शादी व यज्ञ आदि अनुष्ठानों में भगवान गणेश जी की प्रथम पूजा की जाती है, जिसमें उनका आह्वाहन ब्राह्मण द्वारा जिस मंत्र से किया जाता है उसे गलत तरीके प्रयोग किया गया तथा गाली शब्द का प्रयोग करना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व में भी यह व्यक्ति धर्म और संस्कृति व पूजा पद्धति पर अभद्र शब्दो का प्रयोग करते हुए पोस्ट किया है। जिसके कारण वह जेल भी जा चुके है। उक्त प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए इन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की, जिससे हिन्दू धर्म संस्कृति व पूजा पद्धति की छवि को बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button