Slide 1
Slide 1
बॉलीवुडराजनीतिलखनऊ

लखनऊ : लव जिहाद व धर्मांतरण पर बनेगी फिल्म, कलाकारों के साथ वास्तविक पीड़ित निभाएंगे इसमें अहम भूमिका- गोपाल

संवाददाता
लखनऊ।विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने लखनऊ स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद एवं धर्मांतरण के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक सशक्त सामाजिक फिल्म बनाने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने लखनऊ में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान की। कहा कि प्रस्तावित फिल्म के माध्यम से समाज के सामने उन वास्तविक समस्याओं को रखा जाएगा, जिनसे पीड़ित बच्चियां प्रतिदिन जूझ रही हैं। यह फिल्म उन सैकड़ों बेटियों की चीख होगी जो चुपचाप प्रताड़ना सहती रहीं और अब सच को दुनिया के सामने लाना चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए वे बॉलीवुड के राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाले नामचीन निर्देशक एवं कलाकारों जैसे विवेक अग्निहोत्री, अभिनेता अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कंगना रनौत तथा अनुपम खेर के साथ मिलने वाले हैंl श्री राय ने कहा कि फिल्म की विशेषता यह होगी कि इसमें केवल कलाकार ही नहीं, बल्कि लव जिहाद, लैंड जिहाद, शिक्षा जिहाद, जिम जिहाद तथा धर्मांतरण से पीड़ित वास्तविक लोग भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह पहल बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार होगी जब लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषयों को वास्तविक पात्रों के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फिल्म की पटकथा तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसके निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। श्री राय ने कहा कि यह फिल्म समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पीड़ितों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से सामने लाएगी।

ज्ञातव्य हो कि देश के सबसे बड़ा आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छँगुर की गिरफ़्तारी एवं उसके चंगुल में फंसे सैकड़ों हिन्दु बेटियों की घर वापसी कराने के साथ कुशीनगर, देवरिया, झारखंड, कर्नाटक के बैंगलोर आदि जगहों से जिहादियों के चंगुल से हिन्दू बच्चियों को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा मुक्त कराया गया। अभी हाल ही में मिर्जापुर जनपद में कई युवतियों के साथ जिम जिहाद के माध्यम से उत्पीड़न किया गया जिसमें आरोपियों की गिरफ़्तारी में मुख्य भूमिका विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की रही है।लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में हिन्दू डॉ युवतियों को लव जिहाद का शिकार बनाया गया। ऐसी स्थिति में देश भर की बहन बेटियों को इस फिल्म से यह संदेश दिया जायगा की लव जिहाद एक सोची समझी चाल है जिसका उद्देश्य है भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना इसलिए देश की सभी बहनों को इस जाल में फंसने से बचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button