Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही: मानक के विपरीत घोसिया सिंहा रोड पर हो रहा  नाले का निर्माण, ठेकेदार व जिमेदार मस्त

29 लाख 95 हजार की लागत से हो रहे नाला निर्माण में दोयम दर्जे का प्रयोग हो रहा ईंट


ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट….

भदोही। नगर पंचायत घोसिया वार्ड संख्या 4 व 5 सिंहा रोड पर 29 लाख 95 हजार रुपए की लागत से नाले का निर्माण मानक को ताक पर रख कर कराया जा रहा है। निर्माण कार्य मे दोयम दर्जे व घटिया किस्म के ईंट का जहां इस्तेमाल किया जा रहा है तो वहीं मानक के विपरीत मसाले का भी प्रयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार व नगर पंचायत घोसिया के जिमेदारो की घोर लापरवाही प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रही है। जिमेदार द्वारा ठेकेदार को वर्क आर्डर देने के बाद साइड पर निरीक्षण तक करने नही जाते जिसकी वजह से निर्माण कार्य मनमाने व मानक को दरकिनार कर धड़ल्ले से कराया जा रहा है। वहीं उक्त वार्ड के निवासियों ने कहा घटिया ईंट एवं मानक के विपरीत मसाले के प्रयोग को लेकर ठेकेदार से कहा गया तो ठेकेदार द्वारा कोई स्पष्ठ जवाब नही दिया गया। लोगो ने कहा ऐसे निर्माण कार्य से सरकारी धन का दुरुपयोग किये जाने से इनकार नही किया जा सकता। लोगो ने नगर पंचायत एवं जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नाला निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कराए जाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button