देवरिया : मेहरौना चौराहा से सोहन पार सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम मेहरौना में मेहरौना चौराहे से लेकर सोहनपार तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय सभाकुवंर कुशवाहा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार में विकास के नये मानदंड स्थापित हुए है। पूर्व की सरकारों में विकास जहां कागजों तक सिमट कर रह जाता था वही आज विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में बहुत सारी ऐसी सड़कों का निर्माण एवं जिर्णोद्धार हुआ है जिन पर पूर्व के किसी भी जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पड़ती थी। केंद्र सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को साकार करते हुए सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण सहित दर्जनों योजनाएं आम आदमी के जीवन बदलाव लाने में कारगर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अच्छी कानून व्यवस्था का ही परिणाम है कि आज यूपी में निवेश बढ़ा है और नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की धमक बढ़ी हैं। किसी भी वैश्विक मामले पर विश्व के नेता भारत के प्रधानमंत्री की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। भाषा विभाग के सदस्य डॉ शम्स परवेज ने कहा कि भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से सड़कों एवं पुलों का निर्माण हुआ है वह अपने आप में ऐतिहासिक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश नारायण मिश्रा एवं संचालन मंडल महामंत्री आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार दुबे,ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा, डॉ शम्स परवेज,मुस्तफा हसन, मुश्ताक अहमद, सुरेश तिवारी, अमित शाही, संतोष पांडेय,चंद्रमा कुशवाहा, ऋतुराज गुप्ता, धीरज गुप्ता, कमलेश गुप्ता, रामनरेश बैठा, वीरेंद्र बैठा, रमेश कुशवाहा, पारस कुशवाहा, जाफर अली, असीमुल्लाह, जुल्फिकार, आरिफ बरकाती,शमशेर अंसारी सहित तमाम ग्राम वासी उपस्थित थे।



