Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर में बाथरूम के अंदर जहरीले सांप का हमला

महिला को दो बार डंसा, जिला अस्पताल में भर्ती

तारा त्रिपाठी
मिर्जापुर। विंध्याचल क्षेत्र से इस समय की सबसे बड़ी खबर अकोढ़ी थाना इलाके में एक महिला पर बाथरूम के अंदर छिपे जहरीले सांप ने दो बार हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 11:10 बजे की है। जानकारी के मुताबिक गीता देवी (30 वर्ष) पत्नी राजकुमार शुक्ला रोज़ाना की तरह बाथरूम में गई थीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने अंदर कदम रखा, अचानक वहां छिपे सांप ने उनके पैर में काट लिया। डरी सहमी गीता देवी बाहर निकलने की कोशिश कर ही रही थीं कि घबराहट में फिसल पड़ीं और उसी दौरान सांप ने उन्हें दूसरी बार डंस लिया। दोहरी सर्पदंश की सूचना मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत एंटी-स्नेक वेनम देकर उपचार शुरू कर दिया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, समय रहते अस्पताल पहुंचा देने से उनकी हालत अब नियंत्रण में है, लेकिन अभी उन्हें निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। बारिश के मौसम में सांपों की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके की सफाई और सर्पदंश रोकथाम अभियान चलाने की मांग की है। फिलहाल गीता देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button