वाराणसी : सेवापुरी क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में बड़ा घोटाला
आठ निजी तालाब खुदवाने के नाम पर लाखों रुपये का गबन का आरोप

अजित पाण्डेय / वाराणसी। जिले के सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा हरिभानपुर गांव में मनरेगा योजना के तहत आठ निजी तालाब खुदवाने के नाम पर सरकारी धन के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। जहा हरिभानपुर गांव निवासी रामजी सिंह ने वाराणसी के जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि ग्राम सभा हरिभानपुर में मनरेगा योजना के तहत आठ निजी तालाब खुदवाने का काम केवल कागजों पर दिखाया गया है, लेकिन हकीकत में मौके पर कहीं कोई तालाब खुदवाया ही नहीं गया। आपकों बता दे कि रामजी सिंह ने पत्रक में दावा किया कि इस काम के नाम पर लाखों रुपये का सरकारी फंड जारी किया गया,जिसकी पूरी राशि गबन कर ली गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की तत्काल निष्पक जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं ग्राम सभा हरिभानपुर में कुल आठ निजी तालाबों की खुदाई का कार्य कागजों में दर्ज है। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि इन तालाबों की खुदाई का काम न तो शुरू किया गया और न ही पूरा किया गया। फिर भी संबंधित अधिकारियों ने काम पूरा होने का प्रमाण-पत्र जारी कर सरकारी राशि पास कर दी।यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा करता है।शिकायती पत्र जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार को सौंपा गया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से जांच शुरू करता है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व ग्राम प्रधान के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे आगे भी उच्च स्तर पर शिकायत करेंगे।




